{"_id":"61fad7936506bd5ca227219e","slug":"lights-were-on-for-five-hours-in-a-large-part-of-the-city-also-faced-water-crisis-jhansi-news-jhs2142359182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एक बड़े हिस्से में पांच घंटे गुल रही बत्ती, पानी का भी संकट झेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के एक बड़े हिस्से में पांच घंटे गुल रही बत्ती, पानी का भी संकट झेला
विज्ञापन
झांसी। महानगर स्थित सूती मिल सब स्टेशन में पैनल की मरम्मत कराने को लेकर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे महानगर के 10 इलाकों में रहने वाले करीब 20 हजार लोग परेशान रहें।
महानगर के अयोध्यापुरी, महेंद्रपुरी, थापकबाग, बाल कॉलोनी, गोड़ागांव, करारी, सिमरधा, बंसल कॉलोनी और इंडस्ट्रियल एरिया आदि इलाकों में सूती मिल सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। आज सब स्टेशन में फीडरों की मरम्मत कराने के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रही। बिजली न होने से पानी का भी संकट रहा।
ऑनलाइन कक्षाओं में अनुपस्थित रहे छात्र
महानगर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण ज्यादातर छात्र - छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाओं में बिजली की समस्या बाधक रही, जिससे परेशान छात्र ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले सके। मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए। लैपटॉप भी बंद रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही घरों की जलापूर्ति ठप है, जिससे मुहल्ले के लोग परेशान हैं। - हैप्पी साहू, महेंद्रपुरी कॉलोनी
आज दिनभर पांच घंटे की आपूर्ति बंद होने से सभी उपकरण शोपीस बने पड़े हैं। - अभी मिश्रा, महेंद्रपुरी कॉलोनी
सभी काम बिजली की मदद से ही होते हैं, आपूर्ति ठप होने से बहुत ग्राहक लौट गए। - अविनाश, अयोध्यापुरी कॉलोनी
बिजली बंद होने के कारण ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पाया, मोबाइल भी बंद था। - आदेश प्रताप सिंह, अयोध्यापुरी कॉलोनी
सुबह से बिजली बंद होने के कारण जलापूर्ति ठप रही, जिससे मजबूरन हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। - राजकुमार, बाल कॉलोनी
मेरे फोन की बैट्री बंद हो गई, जरूरी बात करनी थी, इसलिए दोस्त के घर जाकर चार्जिंग करनी पड़ी। - शशांक, बाल कॉलोनी
सूती मिल सब स्टेशन उपकेंद्र में बारिश की नमी के कारण पैनल की साफ - सफाई कराने, पावर ट्रांसफार्मरों में तेल डलवाने के साथ सभी फीडरों की मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके कारण चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। - परमेश्वर गोरांई, अवर अभियंता