{"_id":"5f188ac18ebc3e63cb7ee7b9","slug":"light-pull-dangerous-jhansi-news-jhs172152443","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बना बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बना बिजली का खंभा
विज्ञापन
-गोविंद चौराहा के शहीद पार्क के पास गली की बीच सड़क पर लगा बिजली का खंभा वाहनों की टक्कर से टेड़ा ह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झोकन बाग पर शहीद पार्क के निकट स्थित एक गली के बीच लगा बिजली का खंभा टेढ़ा होने के बाद लोगों के लिए खतरा बन गया है। बारिश में खंभे में करंट आने लगता है, इससे लोग दहशत में रहते हैं।
झोकन बाग स्थित शहीद पार्क के निकट एक गली में हार्डवेयर व कांच से जुड़ी दुकानें खुलीं हैं। गली में कई परिवार भी रहते हैं। गली में प्रवेश करते ही बीच में बिजली का खंभा लगा है। वाहन की टक्कर लगने के बाद लोहे का यह खंभा टेढ़ा हो गया है, तब से ही खंभा लोगों के लिए खतरा बन गया है। बिजली अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन खंभे को कई महीनों बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया।
हम लोग गली के बीच से खंभा हटवाने के लिए कई प्रयास कर चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। - जयकिशन प्रेमानी।
खंभा टेढ़ा होने के बाद से चार पहिया वाहन तक गली में नहीं ले जा पाते हैं। खंभा नीचे से भी कमजोर हो गया है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऋषि बिंदल।
विज्ञापन
बरसात में खंभे में करंट आने लगता है। कई जानवर करंट की चपेट में आने से मर चुके हैं। मगर, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - अरुण मिश्रा।
खंभे के कारण आने- जाने तक में दिक्कत होती है। खंभे से कई बार चिंगारी निकल चुकी है। इससे खंभे के पास तक से निकलने में डर लगता है।