फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light jewelry is looking special in inflation, the purchase of gold and silver will be 'Akshay' today

महंगाई में हल्के गहने लग रहे खास, सोने-चांदी की खरीदारी ‘अक्षय’ रहेगी आज

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Light jewelry is looking special in inflation, the purchase of gold and silver will be 'Akshay' today
झांसी। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस महंगाई में शगुन के नाम पर सोना-चांदी खरीदना आम आदमी के लिए बड़ी बात है। ऐसे में मंगलवार को अक्षय तृतीया और सहालग को देखते हुए सराफा बाजार में हल्के वजन के जेवर और सोने-चांदी के तमाम शुगन वाले गिफ्ट उपलब्ध हैं। मात्र 600 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक में आप अक्षय तृतीया की अच्छी खरीदारी कर त्योहार मना सकते हैं।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को आखातीज भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का कई गुना फल मिलता है। अक्षय तृतीया पर भगवान श्री विष्णु की पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी अति शुभ मानी गई है। सराफा में ज्वैलर्स अशी कुशवाहा और सुरेंद्र कुशवाहा बताते हैं कि अक्षय तृतीया के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी और सात ग्राम सोने के हार कम बजट वाले लोगों को पसंद आ रहे हैं। कम वजन में चांदी के सेट, अंगूठी ब्रेसलेट, एंटीक पायल, बिछिया की तमाम वैरायटी हैं। इसके अलावा 600 रुपये में तुलसी का पौधा, एक हजार रुपये में गाय-बछड़ा, थाली, शिवजी, अगरबत्ती स्टैंड, आरती के लिए दीया दान के लिए भी अति शुभ है। श्रीराम दरबार, श्रीगणेश के अलावा हाथी सहित कई तरह के शोपीस उपलब्ध हैं। इनकी कीमत एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये है। वहीं, बच्चों की चांदी की दूध की बोतल भी खास है।
विज्ञापन

शादी-ब्याह के लिए सोने के चोकर और टर्किश ज्वैलरी है खास
झांसी। सोने के बढ़ते रेट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जब से हॉलमार्क ज्वैलरी का चलन बढ़ा है तब से शादी ब्याह के दौरान लोग सोने की खरीदारी पर मोटा पैसा खर्च कर रहे हैं। सराफा बाजार में काम कर रहीं स्वाती मिश्रा और पंचवटी कॉलोनी की अंजलि बताती हैं कि शादी के लिए सोने के चोकर सेट, तीन लेयर वाली चेन, डबल लेयर मंगलसूत्र और 15 से 40 ग्राम तक के सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं। हल्के जेवर लेने वालों के लिए 18 कैरेट सोने में एक ग्राम की अंगूठी भी है, इसका रेट मात्र सात हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर चांदी की खरीदारी के लिए कम वजन की पायल, बिछिया, ब्रेसलेट और ज्वैलरी है। इसके अलावा सोने में अंगूठी, चेन और गले के हार भी हल्के वजन में उपलब्ध हैं।

संदीप चतुर्वेदी-ज्वैलर्स
महंगाई को देखते हुए अक्षय तृतीया व शादी ब्याह के लिए हल्के वजन के गहने और शगुन का काफी सामान इस बार आया है। भारी वजन के गहनों में कई नई डिजाइनें लोगों को पसंद आ रहीं।
आकाश अग्रवाल-ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed