{"_id":"baba729c18ddd0ce72c38fa14fb439eb","slug":"light-gone-of-five-sub-stations-reason-of-raining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत, पांच सब स्टेशनों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत, पांच सब स्टेशनों की बत्ती गुल
ब्यूराे
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार की शाम हुई तेज बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। अलग-अलग स्थानों पर आए फाल्ट के कारण पांच सब स्टेशनों का करंट गुल हो गया। इतना ही नहीं, केके पुरी कालोनी में पेड़ गिरने से दो विद्युत खंभे उसकी चपेट में आ गए। देर रात तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को सुचारू नहीं बनाया जा सका था।
शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे तेज हवाएं चलते ही हंसारी पावर हाउस से शहर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद मौसम नरम होने पर हंसारी पावर हाउस से एक-एक कर करंट चालू किया गया। मगर प्रेमनगर, नंदनपुरा, मुन्नालाल व गल्ला मंडी सब स्टेशनों की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
चारों सब स्टेशन 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से ब्रेक डाउन में आ चुके थे। इसी तरह बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी बिजली घर से जुड़े मेडिकल कालेज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन भी फाल्ट के कारण ब्रेक डाउन में आ गई। देर रात तक सभी फाल्टों को दुरुस्त करने का काम जारी था।
विज्ञापन
अंधेरे में फाल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े केके पुरी कालोनी में स्थित दुर्गा शिव शक्ति मंदिर के पास एक बबूल का पेड़ विद्युत तारों पर आ गिरा। पेड़ के भार के कारण तारों को संभाले दोनों खंभे भी गिर गए। एक खंभा एसके मित्तल के आवास पर गिरा, जिससे उनके आवास का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। इस क्षेत्र की आपूर्ति रात भर चालू नहीं हो सकी। उधर, सीपरी बाजार सब स्टेशन से जुड़े सीपरी फीडर व रायगंज फीडर भी फाल्ट के कारण देर रात तक बंद रहे।