{"_id":"605655658ebc3ee64c6c1285","slug":"light-bill-balance-23-carore-in-government-department-jhansi-news-jhs19134918","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों पर बिजली की 23 करोड़ की बकायेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों पर बिजली की 23 करोड़ की बकायेदारी
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग आमजन पर बिजली बिल का बकाया जमा करने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन कई सरकारी विभाग ऐसे हैं कि बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। सरकारी विभागों के ऊपर 23.06 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। पिछले दिनों बिजली विभाग ने कुछ बकायेदार विभागों के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद विभागों ने शासन से पत्राचार किया है। ऐसे में उम्मीद है कि बकायेदार विभाग पैसा जमा कर देंगे।
बिजली विभाग का कुल बकाया का लगभग आधा प्राथमिक शिक्षा विभाग पर है। प्राथमिक शिक्षा पर 12.59 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसके अलावा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 27.69 लाख और उच्च शिक्षा विभाग पर 27.20 लाख रुपये की बकायेदारी है।
पिछले दिनों बिजली अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग की बिजली काट दी थी। विभाग पर 99.54 लाख रुपये बकाया है। राजस्व विभाग एक करोड़ 58 लाख, सिंचाई विभाग एक करोड़ 6 लाख, परिवहन विभाग नौ लाख, स्वास्थ्य विभाग दो करोड़ 16 लाख और कृषि विभाग के ऊपर 94.50 लाख रुपये की बकायेदारी है। केवल नगरनिगम ऐसा है जिसने 30.21 लाख रुपये जमा कर दिया है और अब उसके ऊपर कोई बकाया नहीं है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग का फंसा पेच
लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग में सर्किट हाउस के पास बने हॉस्टल के बकाया को लेकर पेच फंसा है। हॉस्टल के ऊपर बिजली का 50 लाख रुपये बकाया है। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि हॉस्टल में रुकने वाले अधिकारी होते हैं, इसलिए प्रशासन को बकाया जमा करना चाहिए। ऐसे में पैसा देने को विभाग राजी नहीं है। अब शासन से पत्राचार किया गया है।
बकायेदार विभागों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। शासन से भी पत्राचार हो रहा है। उम्मीद है कि विभाग जल्द बकाया जमा कर देंगे। - डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता