फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lies will not work, officers sitting in Lucknow will keep an eye on power supply

Jhansi News: नहीं चलेगा झूठ, लखनऊ में बैठे अफसर रखेंगे बिजली आपूर्ति पर नजर

Sun, 24 Aug 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lies will not work, officers sitting in Lucknow will keep an eye on power supply
-ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेगा सिस्टम - बिजली आपूर्ति से लेकर लोड का होगा पूरा ब्यौरा, बेहतर होगी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली अफसर अब मुख्यालय को आपूर्ति की गलत रिपोर्ट नहीं भेज सकेंगे। उपकेंद्रों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके बाद केंद्र व राज्य सरकार मुख्यालय के अफसर भी किसी भी फीडर के लोड और आपूर्ति की जानकारी ले सकेंगे। इस व्यवस्था से जहां पूरे सिस्टम पर निगरानी होगी, वहीं उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए सिस्टम में सुधार कर रहा है। वर्तमान में आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर लाइनों को दुरुस्त कर बिजली चोरी रोकने के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं। यही नहीं बिजली आपूर्ति पर निगरानी के लिए मीटरिंग को स्मार्ट किया जा रहा है। घरों पर स्मार्ट मीटर के साथ-साथ ट्रांसफार्मर और उपकेंद्रों पर मौजूद मशीनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों को फिर नेशनल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्यालय पर बैठे अफसर न केवल आपूर्ति की निगरानी करेंगे, बल्कि सिस्टम का लोड भी जान सकेंगे। ऐसे में उन्हें जानकारी रहेगी कि शहर से देहात तक कितनी बिजली आपूर्ति हो रही है और कितने घंटे कटौती की जा रही है। इस व्यवस्था से जहां अधिकारी आपूर्ति को लेकर बिल्कुल भी झूठ नहीं बोल सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को भी निकट भविष्य में बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बॉक्स में -
22 हजार ट्रांसफॉर्मरों पर लगना है स्मार्ट मीटर
- आपूर्ति की निगरानी के लिए घरों से लेकर ट्रांसफार्मर व उपकेंद्र सभी जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटरों के माध्यम से ऊर्जा खपत की गणना होगी। झांसी जनपद में 22 हजार से अधिक ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाना है। अभी कई जगहों पर यह लग भी चुके हैं। जल्द ही सभी ट्रांसफार्मरों पर यह लगाकर व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाएगा।
...........
बॉक्स में -
बेहतर आपूर्ति पर जारी की जाएगी रैकिंग
- इस व्यवस्था के तहत बेहतर बिजली देने वालों को रैकिंग के आधार पर नंबर जारी किए जाएंगे। बेहतर बिजली के लिए टॉप तो खराब के लिए फिसड्डी साबित किया जाएगा। इस रैकिंग से देश और प्रदेश में बेहतर बिजली देने वाले जनपदों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाली बिजली से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

.......
वर्जन -
- जिले के सभी ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटरों को उपकेंद्र पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से जोड़कर नेशनल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्यालय पर बैठे अधिकारी बिजली आपूर्ति की निगरानी कर सकेंगे।
- चंद्रजीत प्रसाद
अधीक्षण अभियंता
विद्युत वितरण मंडल, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed