फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Licence of one unit of Indo Gulf Factory suspended after blast

Jhansi News: विस्फोट के बाद इंडो गल्फ फैक्टरी की एक यूनिट का लाइसेंस निलंबित

Tue, 24 Mar 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Licence of one unit of Indo Gulf Factory suspended after blast
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना स्थित इंडो गल्फ फैक्टरी में बिजली गिरने से जिस यूनिट में विस्फोट हुआ था, उसका लाइसेंस पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) ने निलंबित कर दिया। इस यूनिट में विस्फोटक रखे थे। पीईएसओ ने प्रारंभिक तौर पर मानक पूरे न होने से लाइसेंस निलंबित किया। उधर, तीन दिन बाद भी फैक्टरी के ताले नहीं खुल सके। सोमवार को भी यहां उत्पादन ठप पड़ा रहा।
लाइसेंस के निरस्त होने से यूनिट में निर्माण नहीं हो सकेगा। फैक्टरी प्रबंधक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, पीईएसओ ने सिर्फ एक यूनिट का लाइसेंस निलंबित किया है। अन्य यूनिट में इसका असर नहीं होगा। यहां पूर्व की तरह काम होगा। औपचारिकताएं पूरी करके जल्द काम आरंभ कराया जाएगा। शुक्रवार देर शाम नयाखेड़ा गांव स्थित फैक्टरी में बिजली गिरने के बाद भीषण विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में वहां मौजूद कार चालक नवल किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद से फैक्टरी के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। गेट से बाहर पीएसी तैनात की गई है। अभी भी यहां किसी के आने-जाने की इजाजत नहीं है। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू का कहना है कि सुरक्षा के लिए आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
इमारत में तड़ित चालक के न होने की भी चल रही जांच
इंडो गल्फ फैक्टरी की इमारत पर बिजली गिरने के बाद यहां तड़ित चालक के लगे होने की भी जांच चल रही है। कंपनी प्रबंधक का दावा है कि फैक्टरी में यह लगा हुआ है लेकिन उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं है कि तड़ित चालक लगा होने के बाद भी आखिर फैक्टरी पर बिजली क्यूं गिरी। उनका कहना है कि बिजली में अत्यधिक आवेश होने की वजह से फैक्टरी को नुकसान हुआ। उनका कहना है कि पीईएसओ सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ दिनों बाद टीम दोबारा से भी यहां आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed