फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Less than 100 cases in ferbuary

फरवरी तक बुंदेलखंड में कोरोना के 100 से भी कम सक्रिय मामले बचेंगे

Tue, 20 Oct 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Less than 100 cases in ferbuary
झांसी। कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी से आ रही गिरावट और बुंदेलों की मजबूत प्रतिरोधक क्षमता की वजह से मौजूदा समय में सक्रिय सदस्य घटकर 1270 बचे हैं। यदि आगे भी लोग संभलकर चलें और कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करते रहे तो फरवरी 2021 तक बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या घटकर सौ से भी कम रह जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने बुंदेलखंड में भले ही देर से दस्तक दी हो लेकिन जमकर कहर बरपाया। मौजूदा समय में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग उन्नीस हजार पहुंच गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 300 के आसपास है। बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमित और इससे होने वाली मौतों के मामले में झांसी पहले पायदान पर है। हालांकि, पिछले आठ-दस दिनों से संक्रमण की रफ्तार देश-प्रदेश में घटी तो बुंदेलखंड समेत झांसी में भी संक्रमितों के आंकड़ों का ग्राफ गिरने लगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में झांसी में औसतन 40 से 50 मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। जबकि, बुंदेलखंड में प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों का औसत गिरकर अब 20 के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से संभावना जताई गई है कि फरवरी तक देश में मौजूदा कोरोना एक्टिव केसों के मुकाबले पांच फीसदी सक्रिय मरीज रहेंगे। ऐसे में यदि बुंदेलखंड के आंकड़ों पर गौर करें तो मौजूदा समय में सक्रिय सदस्य 1270 हैं। यदि लोग आगे भी मास्क, बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइज करने, दो गज की दूरी समेत कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करें तो बुंदेलखंड में सक्रिय सदस्य घटकर सौ से भी कम बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

... मगर त्योहारी सीजन और सर्दियों में रहें सतर्क
कोरोना के मामले भले ही अभी कम हो गए हों लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी भी वायरस खत्म नहीं हुआ है। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ बढ़ रही है। वहीं, सर्दियों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने की आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं। ऐसे में अभी भी लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही संक्रमण का प्रसार बढ़ा सकती है।
जनपद एक्टिव केस
झांसी 393
जालौन 198
ललितपुर 137
हमीरपुर 110
महोबा 100
बांदा 190
चित्रकूट 142
.............................
कुल 1270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed