Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Leopard body found hanging from a tree by hunters trap

Lalitpur: गौना रेंज के जंगलों में पेड़ से लटका मिला नर तेंदुआ का शव, वन विभाग के दावे हो रहे फेल

Mon, 03 Mar 2025 02:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

वन विभाग शिकारियों के रोकधाम को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं। वह सभी फेल साबित हो रहे हैं। इससे पहले भी नौ फरवरी 2023 को भी गौना रेंज के ग्राम डोंगरा के जंगलों में शिकारी के फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ मिला था।

विज्ञापन
Leopard body found hanging from a tree by hunters trap
पेड़ पर लटका मिला तेंदुआ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्य जीव दिवस पर जहां एक ओर जंगली जानवरों की सुरक्षा का संकल्प लेने वाला वन विभाग एक तेंदुआ के जान शिकारी से फंदे से नहीं बचा सका। साथ ही गौना रेंज में शिकारियों की सक्रियता एक बार फिर साबित हो गई, जिसे वन विभाग हमेशा से नकारता रहा है।

विज्ञापन


गौना रेंज में ग्राम बंमौरी बंशा के जंगलों में एक तेंदुआ का शव पेड़ पर लटका मिला। इसके गले में शिकारी का फंदा लगा हुआ था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों से उसे पेड़ से उतारा और पंचनामा भरने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


यह करीब चार वर्ष का नर तंदूआ बताया जा रहा है। उसके गले में शिकारी का फंदा मिला है, अनुमान लगाया जा रहा है, जंगल में सक्रिय शिकारियों ने हिरन आदि जानवरों के लिए फंसाने के फंदा लगाया होगा। जिसमें यह तेंदुआ फंस गया। घबराकर यह पेड़ पर चढ़ गया, जहां पर फंदे फंसा पत्थर टहनियों में अटकने के कारण उसका दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी जान चली गई। इस घटना से वन विभाग शिकारियों के रोकधाम को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं। वह सभी फेल साबित हो रहे हैं। इससे पहले भी नौ फरवरी 2023 को भी गौना रेंज के ग्राम डोंगरा के जंगलों में शिकारी के फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ मिला था। इसके बाद भी वन विभाग ने जंगल में शिकारियों की सक्रियता रोकने के कारगर कदम नहीं उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed