{"_id":"649188bb9e39d4a12d0c749f","slug":"lekhpal-committed-suicide-by-jumping-into-jharna-talab-located-in-baruasagar-jhansi-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मध्य प्रदेश के लेखपाल ने बरुआसागर स्थित झरना तालाब में कूदकर दी जान, कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मध्य प्रदेश के लेखपाल ने बरुआसागर स्थित झरना तालाब में कूदकर दी जान, कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद
Tue, 20 Jun 2023 04:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:38 PM IST
सार
मृतक शिवम बिजावर इलाके में लेखपाल था। मंगलवार को वह झांसी पहुंचा। यहां उसने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब के बाहर से पुलिस ने सुसाइड नोट एवं उसका मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
तालाब किनारे जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर के बिजावर इलाके में तैनात लेखपाल शिवम श्रीवास्तव (42) ने मंगलवार सुबह बरुआसागर स्थित झरना तालाब में कूदकर जान दे दी। लेखपाल के कूदने की जानकारी मिलने के बाद बरुआसागर पुलिस में गोताखोरों को झरने में उतारा। कई घंटे तलाशने के बाद आखिरकार उसका शव करीब 200 मीटर आगे से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया के मुताबिक, शिवम बिजावर इलाके में लेखपाल था। मंगलवार को वह झांसी पहुंचा। यहां उसने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब के बाहर से पुलिस ने सुसाइड नोट एवं उसका मोबाइल फोन बरामद किया है लेकिन, पुलिस का कहना है कि उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन