फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lekhpal bharti pareeksha ko bandobast chokas

लेखपाल भर्ती परीक्षा को बंदोबस्त चौकस

Mon, 31 Aug 2015 11:23 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। निगरानी के लिए दो दर्जन मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल के साथ पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद की लेखपाल भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को होगी, जिसमें जिले में रिक्त 126 पदों पर 41, 743 परीक्षार्थी किस्मत अजमाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। नगर में 32 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी निगरानी के लिए 12 सेक्टर व 12 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बतौर पर्यवेक्षक तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्रों पर पुलिस के भी पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के संबंध में राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों में सुरक्षा, सफाई, पेयजल, शौचालय आदि के समुचित इंतजाम किए जाएं। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना वर्जित रहेगा, अत: मोबाइल कक्ष के बाहर ही जमा करने की व्यवस्था की जाए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय परीक्षार्थी के सत्यापन में पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed