फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lekhakar headanjari for fall roof

पुराने विकास भवन में जर्जर छज्जे का प्लास्टर गिरने से लेखाकार का सिर फटा

Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lekhakar headanjari for fall roof
झांसी। शुक्रवार को पुराने विकास भवन में जर्जर छज्जे से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा गिरने से वहां खड़े लेखाकार का सिर फट गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अचानक प्लास्टर गिरने से दूसरे कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन के भीतर जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय, पेंशन, खाद्य विभाग समेत कई सरकारी दफ्तर हैं। 1972 में यह इमारत बनकर तैयार हुई। शुरूआत में यहीं पर विकास भवन था लेकिन, नया विकास भवन बनने के बाद कुछ विभाग ही यहां शेष बचे है। भवन काफी पुराना हो जाने से पूरा जर्जर हो चुका। कई दफ्तरों में बुरी तरह सीलन आ गई। इमारत की दीवारें भी कमजोर हो गईं। बाहर निकला छज्जा भी काफी कमजोर हो चुका। शुक्रवार दोपहर कई कर्मचारी वहां खड़े थे, तभी अचानक छज्जे से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे खड़े पेंशन विभाग के लेखाकार राहुल शर्मा के ऊपर आ गिरा। इससे वह चुटहिल होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग छज्जा गिर जाने की आशंका से भाग खड़े हुए। घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां सिर में टांके लगाए जाने के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन

गाजियाबाद का हादसा याद करके सहमे कर्मचारी
गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत के जमींदोज हो जाने की घटना को देखते हुए पुराने विकास भवन के कर्मचारी सहमे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है काफी पुरानी होने से इमारत काफी जर्जर हो चुकी। कई कार्यालयों में सीलन हो जाने से दीवार कमजोर हो चुकी। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा यहां हो सकता है। कर्मचारियों का कहना है आला अफसरों को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका लेकिन, सुरक्षा के लिहाज से कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed