फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   legeslative found

विधायकों की जेब खाली, लंबी हो रही फरियादियों की कतार

Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
legeslative found
legeslative found
झांसी। कोरोना महामारी के चलते विधायक निधि पर चली कैंची ने विधायकों को मुश्किल में डाल दिया है। छह महीने में उनके यहां काम का अंबार लग गया लेकिन, नई निधि न मिलने से विधायक परेशान हैं। क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा, हैंडपंप आदि का काम ठप पड़ा होने से वे क्षेत्र में जाने से भी परहेज कर रहे। वहीं, अंदरखाने की खबर के मुताबिक चुनाव करीब होने के बहाने तमाम विधायक शासन पर निधि को जल्द बहाल करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड की वजह से आर्थिक परेशानियों में घिरी यूपी सरकार ने विधायकों को मिलने वाली सालाना दो करोड़ की विधायक निधि पर रोक लगा दी है जबकि इसके जरिए ही विधायक अपने क्षेत्र में लोगों की मांग के मुताबिक काम कराते हैं। इनके जरिए सबसे अधिक सामुदायिक केंद्र, सड़क, खड़ंजा, नाली, पेयजल, निर्धनों को चिकित्सीय खर्च, हैंडपंप आदि की मांग होती है लेकिन, विधायकों के जरिए होने वाले यह सभी काम बंद हैं। इसके बाद भी विधायकों तक पहुंचने वाले फारियादियों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही। रोजाना सदर विधायक, गरौठा, पारीछा एवं मऊरानीपुर विधायक के आवास पर बड़ी संख्या में लोग अपने काम लेकर पहुंचते हैं। ज्यादातर लोग हैंडपंप, खड़ंजा, नाली, सड़क की मांग लेकर पहुंचते हैं लेकिन, विधायक अपनी निधि के बजाए इनको पीडब्ल्यूडी अथवा आरईएस के माध्यम से काम कराने की बात समझा-बुलाकर लौटा देते हैं। कोई भी विधायक अभी खुलकर विधायक निधि को लेकर बोलने को राजी नहीं है लेकिन, दबे मन से उनका मानना है कि विधायक निधि बहाल न होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सदर एवं पारीछा विधायक की निधि पूरी खाली
झांसी सदर विधायक रवि शर्मा एवं पारीछा विधायक राजीव सिंह की विधायक निधि पूरी तरह खाली हो चुकी। पिछले वित्तीय वर्ष तक रवि शर्मा की निधि में कुल 55 लाख शेष थे लेकिन, उन्होंने मार्च में ही पूरी धनराशि इस्तेमाल कर ली। विधायक राजीव सिंह की निधि में 198 लाख थे लेकिन, उन्होंने महामारी शुरू होने से पहले ही अपनी पूरी विधायक निधि से कार्यों की संस्तुति कर दी। उनकी ओर से कुल 29 कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर ने कोविड फंड में दिए एक करोड़, बिहारीलाल की निधि में 156 लाख
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के पास विधायक निधि में 2.55 करोड़ थे, जिनमें से उन्होंने एक करोड़ रुपये कोविड फंड में दे दिए। अभी पिछली बार का ही उनके पास करीब 1.55 करोड़ रुपये पड़ा है। इसी तरह बिहारीलाल आर्या के पास भी 2.36 करोड़ थे, जिनमें से 80 लाख रुपये का प्रस्ताव उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में ही दे दिया। नए वित्तीय वर्ष में इन दोनों विधायकों को भी कुछ नहीं मिला है।
विधायक निधि न मिलने से काम पर असर नहीं पड़ रहा। विभिन्न विभागों के जरिए जरूरी काम कराए जा रहे हैं हालांकि सदन में तमाम विधायकों ने निधि बहाली की मांग की हुई थी।

रवि शर्मा, विधायक सदर
जनता की अपेक्षाएं तो हम लोगों से होती ही हैं। हमारे पास काम को लेकर लोग आते हैं। कोशिश रहती है किसी न किसी विभाग के माध्यम से उनकी समस्याएं दूर हों। हमारी ओर से पीडब्लूडी आदि विभागों के जरिए काम कराए जा रहे हैं।
राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक
क्षेत्र में जो समस्या है उसे सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी, आरईएस आदि विभागों के जरिए दूर करने की कोशिश की जाती है।
जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed