{"_id":"6823a3c61546338a7b059874","slug":"leaving-his-wife-sleeping-in-the-room-he-committed-suicide-by-hanging-himself-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-554349-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी को कमरे में सोता छोड़ फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी को कमरे में सोता छोड़ फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मायके से पत्नी के लौटने के दो दिन बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस उसके आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है।
थाना पूंछ के सेरसा गांव निवासी रवि यादव (25) की पांच महीने पहले ही कानपुर देहात निवासी जान्हवी से शादी हुई थी। रवि परिवार का इकलौता लड़का था। अप्रैल में जान्हवी मायके गई थी। दो दिन पहले ही वह लौटकर ससुराल आई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। कमरे में पत्नी को सोता छोड़कर रात में रवि बाहर निकल आया। उसने पहले गोशाला में जाकर खूंटी के सहारे फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन, खूंटी टूट जाने से वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर बल्ली के सहारे उसने फंदा लगाया। तड़के नींद टूटने पर जान्हवी ने रवि को तलाशा लेकिन, वह नहीं मिला। बाहर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। उसे फंदे से लटका देख पत्नी की चीख निकल पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। छानबीन कराई जा रही है।