{"_id":"6a418b0ac08ecad77d028b33","slug":"leave-alone-admission-in-ug-pg-students-are-struggling-for-registration-jhansi-news-c-11-jhs1019-824769-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-माल्यार्पण कर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-माल्यार्पण कर हुआ स्वागत
Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्रीष्म अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ एक जुलाई से ‘आओ स्कूल चलें’ अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियों का रविवार को डीएम गौरांग राठी ने रानी लक्ष्मीबाई कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। नवप्रवेशित बच्चों का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने बच्चों को समग्र प्रगति पत्र और स्टेशनरी वितरित की। उन्होंने सभी परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष तक के हर बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा पुस्तकालय और एस्ट्रोनॉमी लैब जैसी सुविधाओं से बच्चों को परिचित कराया जाए। डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूते-मोजे व बैग की व्यवस्था तथा पाठ्य पुस्तकों का वितरण इस सत्र में किया जाए।
इस दौरान डीएम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, बीएसए जितेंद्र कुमार गोड़, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।