फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Learned the nuances of badminton, how to stay fit

बैडमिंटन की सीखीं बारीकियां, फिट रहने के तरीके जाने

Mon, 11 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Learned the nuances of badminton, how to stay fit
badminton, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में चल रहे 15 दिवसीय सेंट्रल कोचिंग कैंप का रविवार को समापन हुआ। कैंप में प्रदेश के आठ मंडलों के अंडर-15 आयु वर्ग के 15 खिलाड़ियों ने कोच से न सिर्फ बैडमिंटन खेल की बारीकियां सीखीं। वहीं, प्रशिक्षकों ने फिट रहने के तरीके बताए। प्रतिभागियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर आवासीय क्रीड़ा बैडमिंटन (बालक) छात्रावास में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल के खिलाड़ी राजन वर्मा ने बताया कि कोर्ट में स्पीड एवं फुटवर्क को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्प्रिंट दौड़ पर खासा ध्यान दिया है। वहीं, कानपुर मंडल के आयुष पटेल के मुताबिक उन्होंने टॉस, ड्राप एवं स्मैश शॉट्स पर उन्होंने खासी मेहनत की है। इलाहाबाद मंडल के धर्मेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, पीयूष सिंह, वीरेंद्र पटेल के अनुसार शटल को गैलरी व बैक गैलरी में पहुंचाने के उन्होंने कोच की मदद से से प्रैक्टिस पर जोर दिया। इसके अलावा मिर्जापुर मंडल के कौशल कुमार, आजमगढ़ मंडल के मोहम्मद आसिफ के मुताबिक उन्होंने कोर्ट पर 20 से 25 शटल रैली करने की क्षमता बढ़ाई। वहीं, झांसी के नीलेश रावत व सुवर्ण भागवत ने कैंप के अनुशासन को बेहतर बताया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के  फाइनल फिजिकल, गेम व स्किल टेस्ट लिए गए हैं, जिसके आधार पर चयनकर्ताओं द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार कर खेल निदेशालय को भेजी जाएगी। कार्यक्रम में एसएसपी मनोज तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कि ए। इस मौके पर मुख्य चयनकर्ता अतीक रहमान अंसारी, कोच शैलेंद्र कुशवाहा, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव शकील अहमद व उप क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed