फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Leaders also Rijaange actor with voters

नेताओं के साथ अभिनेता भी रिझाएंगे वोटरों को

Wed, 25 Jan 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Leaders also Rijaange actor with voters
election news jhansi - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। वोटरों को रिझाने के लिए नेता और राजनीतिक दलों से जुड़े अभिनेता भी आएंगे। झांसी जिले में मतदान 23 फरवरी को होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, केशव प्रसाद मौर्या, सांसद हेमा मालिनी, कांग्रेस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, डिंपल यादव और बहुजन समाज पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती स्टार प्रचारक होंगी। 
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा का चुनावी दौरा फाइनल हो गया है। वह 12 फरवरी को मऊरानीपुर और ललितपुर जिला की महरौनी सीट पर बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बुंदेलखंड में तीन दिन में छह जनसभाएं करेंगी। इसमें 17 फरवरी को बांदा और चित्रकूट, 18 फरवरी को झांसी और ललितपुर, 19 फरवरी को महोबा और जालौन में चुनावी जनसभाएं करेंगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मप्र के आसपास की विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सांसद हेमामालिनी और स्मृति ईरानी के आने की संभावना है। हालांकि, अभी झांसी जिला के लिए स्टार प्रचारकों का नाम नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए थावर चंद गहलोत और सांसद निरंजन ज्योति भी आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है, लेकिन अभी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। झांसी सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है, इसलिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जोर झांसी सीट पर ही रहेगा। रोड शो के दौरान राहुल गांधी को भीड़ ने प्रभावित किया था। ऐसे में वह जनसभा कर सकते हैं। प्रियंका गांधी बाड्रा भी इस बार कांग्रेस के चुनाव कैंपेन में स्टार होंगी। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदीप माथुर और प्रमोद तिवारी के आने की संभावना है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झांसी सीट पर गठबंधन होने की संभावना है, लेकिन जिले की बाकी तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो स्टार प्रचारक नंबर वन हैं ही। इसके अलावा सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और सुनील साजन के आने की संभावना है। यदि गठबंधन में झांसी की सीट कांग्रेस के खाते में जाती है तो मऊरानीपुर, बबीना और गरौठा में पार्टी के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा।


सूची फाइनल हो गई
स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल हो गई है। झांसी में क्या होगा, अभी तय नहीं है। लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रमोद तिवारी आने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी आ सकते हैं। 

- प्रदीप जैन आदित्य
पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस पार्टी

छह फरवरी को आएगी सूची
जिला में स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल नहीं है, लेकिन छह फरवरी को नामांकन के बाद पार्टी से सूची फाइनल होकर आ जाएगी। जिले में पार्टी के बड़े प्रचारकों के आने की संभावना है।
- संजय दुबे
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed