फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lawyers on strike... Litigants are facing date after date

Jhansi News: हड़ताल पर वकील... वादकारी झेल रहे तारीख पर तारीख

Tue, 05 Sep 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike... Litigants are facing date after date
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से वादकारियों को तारीख पर तारीख मिल रही है। पिछले तीन दिन में झांसी जिला न्यायालय में कुल करीब 2942 मामलों में आगे की तारीख देनी पड़ी। इसमें कई मामलों में कोर्ट को जमानत अर्जी एवं सजा जैसे मामलों की सुनवाई करनी थी लेकिन, अधिवक्ताओं के पेश न होने से बेंच को अगली तारीख देनी पड़ गई।
झांसी कोर्ट के अंतर्गत जनपद न्यायाधीश समेत सेशन कोर्ट, स्पेशल जज अनुसूचित जाति-जनजाति, पॉक्सो, सीजेएम, एसीजेएम कोर्ट, सिविल जज सीनियर डिवीजन, स्माल केस कोर्ट, सिविल जज जूनियर डिवीजन, पारिवारिक न्यायालय समेत कुल 53 विभिन्न कोर्ट हैं। औसतन इन सभी कोर्ट में रोजाना कुल 800-900 मामले पेश होते हैं, लेकिन दो सितंबर से हड़ताल के चलते कोर्ट में अधिवक्ता पेश नहीं हो रहे हैं। इसके चलते कोर्ट को सभी मामलों में अगली तारीख देनी पड़ रही है। इससे वादकारी सबसे अधिक परेशान हैं। पिछले तीन कामकाजी दिनों में किसी मामले की सुनवाई न होने से कुल 2942 मामलों में अगली तारीख दी गई। फौजदारी, सीजेएम कोर्ट, डीजे कोर्ट समेत अन्य सभी कोर्ट से वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




दो माह आगे की मिल गई तारीख
मंगलवार को जिन मामलों की सुनवाई थी अधिवक्ताओं के हाजिर न होने से उन सभी को अगली तारीख दे दी गई। सीजेएम कोर्ट में पांच सितंबर को 373 मामले पेश हुए। कई मुकदमों की तारीख अब 10 नवंबर से 22 नवंबर के बीच दी गई। अब इन वादकारियों को अपने मामलों की सुनवाई के लिए अगले दो माह का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुछ महत्वपूर्ण कोर्ट के आंकड़े

कोर्ट का नाम सिविल क्रिमिनल कुल
जनपद एवं सेशन जज 57 90 147
सेशन जज (कोर्ट नंबर एक) 45 120 165
स्पेशल जज (एससी एसटी) 2 192 194
स्पेशल जज (कोर्ट नंबर 5) 11 157 168
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - 1308 1308
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) - 93 93
एडीशिनल सिविल (जज जूनियर डिवीजन) 258
सिविल जज (महिला अपराध) - 322
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed