फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lawyers blocked the court intersection...traffic came to a standstill on many routes.

Jhansi News: वकीलों ने कचहरी चौराहे पर लगाया जाम... कई मार्गों पर ट्रैफिक हुआ ठप

Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lawyers blocked the court intersection...traffic came to a standstill on many routes.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एमएसीटी कोर्ट को कचहरी परिसर में स्थापित करने और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन व अन्य वकीलों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग करते हुए बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहे पर जाम लगाया, जिससे तकरीबन आधा घंटे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन बाधित बना रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
आंदोलन कर रहे वकीलों ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और सचिव केपी श्रीवास्तव की अगुवाई में डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये बताया कि अधिवक्ता नूर अहमद व याकूब अहमद पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मुकदमे की विवेचना में भारी लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही पूर्व मंत्री प्रदीप जैन व अधिवक्ता भानू सहाय पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना की जाए। इसके अलावा अधिवक्ता अरविंद कुमार को एक अपराधी द्वारा धमकाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ता कचहरी चौराहे पर पहुंच गए और यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया, जिससे चौराहे की चारों ओर की सड़क का यातायात बाधित हो गया। तकरीबन आधा घंटे तक यही स्थिति बनी रही। सूचना पर मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विधेश, सीओ सदर स्नेहा तिवारी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने वकीलों को उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वकीलों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता विशेष चंद्र पाठक, सुभाष राय, रामजी श्रीवास्तव, उमेश प्रजापति, अभिषेक निगम, सुनीता केशरी, रमाशंकर त्रिपाठी, संतोष सैनी, दीपक साहू, अरविंद सक्सेना, रामजी शांडिल्य, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
जाम में फंसकर रो पड़ी महिला
अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही एक महिला रचना डेग्वेकर जाम में फंस गई। काफी देर तक जाम नहीं खुलने पर महिला रो पड़ी। उसने रोते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को बताया कि उसके पति अस्पताल में भर्ती हैं। वह उनके पास जा रही है। लेकिन, उसे चौराहे से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। इसके बाद महिला के लिए रास्ता बनाकर उसे चौराहे से आगे बढ़ाया गया।


0000000
समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस हो
झांसी। बुधवार को अहिरवार समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये बताया कि 24 फरवरी को रविदास जयंती समारोह के दौरान रविदास की बगिया में प्रशासन ने संत और बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं होने दी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, सपा ने डा. रघुवीर चौधरी समेत समाज के अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किया है, जिसे वापस लिया जाए। इस मौके पर हेमंत कुमार, दिलीप कुमार, मदन मोहन, नारायण दास, पंकज, राकेश, वीरेंद्र सरसैया, दीपक अहिरवार, सुनील अहिरवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed