फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saddam of Loni had given fake information about bomb in Red Fort

Bomb Threats: लोनी के सद्दाम ने दी थी लाल किला में बम होने की फर्जी सूचना, पत्नी से विवाद करके घर से है भागा

Thu, 10 Apr 2025 09:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Apr 2025 09:01 PM IST
सार

सद्दाम की पत्नी का उसके पति से रविवार को घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद उनका पति घर से चला गया था। सद्दाम सिलाई का काम करता था।

विज्ञापन
Saddam of Loni had given fake information about bomb in Red Fort
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली के लाल किला और जमा मस्जिद में बम की फर्जी सूचना देने वाला आरोपी सद्दाम यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने लोनी पुलिस की मदद से आरोपी के घर खन्ना नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दबिश दी। आरोपी सद्दाम कुछ दिन पहले ही पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से चला गया था। पुलिस ने सद्दाम के परिजनों से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन

 

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि लालकिला और जामा मस्जिद में बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लालकिला में दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ सहित बम व डॉग स्क्वाड टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उसके बाद पुलिस ने नंबर की जांच की तो पता चला सूचना देने वाला लोनी का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली पुलिस लोनी पहुंची और फर्जी कॉल करने वाले खन्ना नगर कॉलोनी निवासी सद्दाम के घर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। बताया गया कि सद्दाम की पत्नी का उसके पति से रविवार को घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद उनका पति घर से चला गया था। सद्दाम सिलाई का काम करता था। ईद से पहले ही उसका काम छूट गया था। काम को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। एसीपी ने बताया कि लोनी पुलिस सद्दाम की तलाश कर रही है। लेकिन मामला दिल्ली का है, इसलिए दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed