{"_id":"60d77f018ebc3e2ee339a768","slug":"last-time-face-bjp-jhansi-news-jhs198078593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्चे पर डटे रहे भाजपाई, नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद ही हिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्चे पर डटे रहे भाजपाई, नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद ही हिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने में भारतीय जनता पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा की एक पूरी टीम गोपनीय ढंग से चुनावी प्रबंधन में जुटी रही, जिसका नतीजा रहा है कि सपा प्रत्याशी का नामांकन तक दाखिल नहीं हो पाया। जबकि, नामांकन के दौरान पार्टी के चारों विधायक व अन्य पदाधिकारी कलक्ट्रेट के बाहर डेरा डाले रहे। नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद ही वे वहां से हिले।
इस पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए सभी परिस्थितियां एकदम अनुकूल थीं, जिसके चलते भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने को कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहती थी। भाजपा की छह सदस्यीय गोपनीय टीम शुरूआत से ही चुनावी प्रबंधन में जुट गई थी। इस टीम के सदस्य लगातार अफसरों के संपर्क में बने रहे। साथ ही विधायकों को भी सदस्यों का समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। पूरा चुनावी प्रबंधन इसी टीम की मुट्ठी में था। शनिवार को नामांकन के दौरान पार्टी के चारों विधायक, महापौर, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी अपने-अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट के बाहर डेरा जमाए रहे। वे दोपहर तीन बजे तक वहीं मौजूद रहे। नामांकन की अवधि गुजरने पर निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद ही वे वहां से गए।
इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह पारीछा व बिहारी लाल आर्य, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश साहू समेत प्रदीप सरावगी, संजीव अग्रवाल लाल, रोहित गोठनकर, राजू बुकसेलर, दिगंत चतुर्वेदी, मनमोहन गेड़ा, मन्नी सरदार, स्वराज स्वामी, प्रतिपाल सिंह परिहार, दीपक साहू, जितेंद्र गुर्जर, पं. अमर सिद्ध, जीतू शिवहरे आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।