{"_id":"5769983d4f1c1bcb63b484b7","slug":"lashed-bdra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे बदरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे बदरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार सुबह तड़के प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई, इससे शहर तरबतर हो गया। तापमान में काफी गिरावट आ गई। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। सूरज ढलने के बाद लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।
जैसा कि पूर्वानुमान था, ठीक वैसे ही हुआ। सुबह करीब साढ़े चार बजे से बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह सात बजे तक बारिश लगातार होती रही। करीब ढाई घंटे तक बारिश होने से तापमान अचानक से काफी गिर गया। प्री मानसून की यह पहली अच्छी मौसम का यह बदला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। बारिश रुकने के बाद बादल छाए रहे।
दोपहर 12 बजे के बाद बादल छटे और हल्की धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को जो सुबह राहत मिली थी, वह बेअसर साबित हुई। शाम होते-होते फिर बादल घिरे और रात को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन और प्री मानसून बारिश हो सकती है। घने बादल भी छाए रह सकते हैं।
कई इलाकों में हुआ जलभराव
नरिया बाजार, पठौरिया तिराहा, बास वाली गली, गंधीधर टपरा, सीपरी बाजार में छोटी माता मंदिर के पास, नंदनपुरा की पुलिया से दीनदयाल नगर जाने वाले मार्ग पर, ताज कंपाउंड, खुशीपुरा मस्जिद के पास, मेंहदीबाग, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हो गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। बारिश का पानी निकलने के बाद लोग रास्ते से निकल सके।
----