फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laron's water supply has been shut off for a month.

Jhansi News: एक माह से बंद है लारोन की जलापूर्ति

Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Laron's water supply has been shut off for a month.
- ग्रामीण परेशान, पानी के लिए भटक रहे इधर-उधर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटेरा। ग्राम पंचायत लारोन में पिछले एक माह से जलापूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने विभाग पर इस समस्या की शिकायत का फर्जी ढंग से निस्तारण करने का आरोप भी लगाया है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत लारोन में घर-घर नल लगाए गए हैं। लेकिन, पिछले एक माह से जलापूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय अनिरुद्ध प्रताप सिंह, संतोष प्रजापति, दयाराम प्रजापति, कपिल, दीनानाथ साहू, वृंदावन कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार पंडित, गोपाल सिंह, मनीष सेन, गुड्डू राजा आदि ने बताया कि पानी न आने की शिकायत 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई थी। शिकायत का फर्जी हस्ताक्षर कर निस्तारण दर्शा दिया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर गांव में तत्काल नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed