फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lapta yubak ka sab kuya me mila

लापता युवक का कुआं में मिला शव

Sun, 29 Sep 2019 07:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
lapta yubak ka sab kuya me mila
well in baruyasagar - फोटो : demo
लापता युवक का कुआं में मिला शव
विज्ञापन

बरुआसागर। दो दिन से घर से गायब कसबा निवासी एक युवक का शव रविवार को कुआं में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुआं में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के शारदा माई की टोरिया कांशीराम कॉलोनी के पास खेत में स्थित एक कुआं में लोगों ने एक शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया तो उसकी शिनाख्त अमर अली उर्फ चिल्ली (42) निवासी कांशीराम के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम से घर नहीं पहुंचा है, जिसकी वह खोजबीन करते रहे तथा शनिवार को थाने में भी सूचना दी थी। परिजनों ने कुएं के पास ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आ सकेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed