फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Lekhpal measured the land somewhere and the proposal somewhere else.

Jhansi: जमीन कहीं और प्रस्ताव कहीं का नप गए लेखपाल, नगर निगम ने की कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 02:34 AM IST
सार

गरियागांव में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि कहीं होने और प्रस्ताव कहीं का बना देने के मामले में आउटसोर्स पर तैनात लेखपाल पर गाज गिर गई है। नगर निगम प्रशासन ने संपत्ति विभाग में तैनात लेखपाल को हटा दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Lekhpal measured the land somewhere and the proposal somewhere else.
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियागांव में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि कहीं होने और प्रस्ताव कहीं का बना देने के मामले में आउटसोर्स पर तैनात लेखपाल पर गाज गिर गई है। नगर निगम प्रशासन ने संपत्ति विभाग में तैनात लेखपाल को हटा दिया है। यह मामला सोमवार को हुई सदन की बैठक में भी उठा था।
विज्ञापन


पार्षद की आपत्ति पर कराई गई जांच
खेल मैदान के लिए जमीन दिखाने के लिए शनिवार को महापौर बिहारी लाल आर्य के साथ नगर निगम की टीम गरियागांव पहुंची थी। मेयर को जानकारी दी गई कि गोशाला के सामने स्थित जमीन पर खेल मैदान बनना है। स्थानीय पार्षद हरिओम मिश्रा ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि उक्त रकबा संख्या की भूमि यहां से दो सौ मीटर आगे है। टीम के साथ उनकी बहस भी हुई। जब टीम के सदस्य मानने को तैयार नहीं हुए तो पार्षद बोल पड़े कि उनकी बात गलत निकली तो पद से इस्तीफा दे देंगे। मेयर ने कहा कि पार्षद इतने दावे से कह रहे हैं तो सही से जांच की जाए।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने की कार्रवाई
फिर नक्शा आदि देखने के बाद पार्षद की बात सही निकली। मेयर ने टीम से नाराजगी जताई। इसके अलावा बिजौली के निरीक्षण में भी खेल मैदान के लिए प्रस्तावित की गई 0.57 हेक्टेयर भूमि तक जाने का भी रास्ता नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान मौजूद अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने भी नाराजगी जताई। मामले की गाज आउटसोर्स पर तैनात लेखपाल आदित्य तिवारी पर गिर गई। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि लेखपाल को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed