फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Three youths who had come to attend a wedding ceremony died after drowning in a canal

Lalitpur: नहर में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 07 May 2026 12:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 07 May 2026 12:17 PM IST
सार

युवक नहाने के लिए गांव के पास से निकली राजघाट नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए बाकी चारों भी नहर में कूद गए।

विज्ञापन
Lalitpur: Three youths who had come to attend a wedding ceremony died after drowning in a canal
ग्राम हर्षपुर की नहर व घायलों को अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग और प्रशासन। - फोटो : संवाद

विस्तार

तालबेहट कोतवाली अंतर्गत नहर में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मध्य प्रदेश के प्राणपुर से अपनी रिश्तेदारी में हर्षपुर आए थे।
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया गया कि मध्यप्रदेश के चंदेरी क्षेत्र निवासी युवक ग्राम हर्षपूर निमंत्रण देने के लिए आए थे। गांव के पास से निकली राजघाट नहर में सभी लोग नहाने के लिए गए थे। नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी चारों भी नहर में कूद गए। इस दौरान सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया। तीन की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराया। यहां घायलों की हालत उन्हें देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह हुए हादसे का शिकार
चंदेरी के प्रानपुर निवासी 30 वर्षीय मिथुन पुत्र नारायण, वस्त्रावन निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र मनीराम, प्राणपुर निवासी 20 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र कपूर सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई है। तो वहीं, जगदीश पुत्र सरमन एवं राजकुमार पुत्र मनीराम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed