{"_id":"69e1ec69b8681b26960da836","slug":"lalitpur-the-weather-suddenly-became-hot-the-risk-of-heatwave-is-high-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: अचानक मौसम में आई गर्मी, हीटबेव का खतरा बड़ा, चिकित्सकों ने अधिक पानी और फलों के सेवन की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: अचानक मौसम में आई गर्मी, हीटबेव का खतरा बड़ा, चिकित्सकों ने अधिक पानी और फलों के सेवन की दी सलाह
Fri, 17 Apr 2026 01:47 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:47 PM IST
सार
करीब दस डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में जहां अधिकतम तापमान 28 दर्ज किया जा रहा था, तो वहीं अब 39 के पार पहुंच रहा है।
विज्ञापन
पारा 39 के पार पहुंचा।
विस्तार
पिछले तीन-चार दिन से मौसम में परिर्वतन हुआ है। करीब दस डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में जहां अधिकतम तापमान 28 दर्ज किया जा रहा था, तो वहीं अब 39 के पार पहुंच रहा है। अचानक हुए मौसम में परिवर्तन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। तो वहीं, मेडिकल कॉलेज में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन अनुभाग में करीब 25 से 30 मरीज इस तरह बीमारी से पीड़ित आ रहे हैं, चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही शरीर में पानी की कमी और धूप के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाकर गर्मी के घातक प्रभावों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।