{"_id":"6314f05d4543c7576704dae4","slug":"lalitpur-16-idols-of-ashtadhatu-stolen-from-jain-temple-jhansi-news-jhs2281015133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Crime: ललितपुर के जैन मंदिर से अष्टधातु की 16 मूर्तियां चोरी, चांदी के चार छत्र भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Crime: ललितपुर के जैन मंदिर से अष्टधातु की 16 मूर्तियां चोरी, चांदी के चार छत्र भी ले गए चोर
Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
सार
रविवार सुबह स्थानीय श्रावक मुन्नालाल जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्यद्वार के ताले टूटे देखे। फिर अंदर जाकर देखा तो दूसरे दरवाजे की सांकर की एक कड़ी गायब थी। ताला कुंडी में लगा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र के गांव पारौल स्थित जैन मंदिर का ताला तोड़कर सौ साल पुरानी अष्टधातु की 16 मूर्तियां चोरी कर ली गईं। चोर मंदिर से चार चांदी के छत्र भी ले गए। रविवार सुबह जब श्रावक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो ताला टूटा देख हडकंप मच गया। सूचना एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
इनदिनों जैन समाज का पर्यूषण पर्व चल रहा है। शनिवार शाम को आरती के बाद मंदिर को रोज की तरह श्रावक ताला लगाकर चले गए। रविवार सुबह स्थानीय श्रावक मुन्नालाल जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्यद्वार के ताले टूटे देखे। फिर अंदर जाकर देखा तो दूसरे दरवाजे की सांकर की एक कड़ी गायब थी। ताला कुंडी में लगा हुआ था।
इसके बाद उन्होंने अन्य श्रावकों को जानकारी दी। सभी ने मंदिर के अंदर गर्भगृह में जाकर देखा तो मुख्य वेदी पर पाषाण की चोर मूर्तियां गिरी पड़ी थीं। जबकि वेदी से अष्टधातु की तीन बड़ी और 13 छोटी मूर्तिंयां गायब थीं। इसके अलावा चार चांदी के छत्र भी नहीं थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौके पर निरीक्षण किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं चोरी को लेकर स्थानीय जैन समाज में रोष है।