फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs of job opportunities in Israel, Japan and Germany

Jhansi News: इस्राइल, जापान और जर्मनी में लाखों की नौकरी का मौका

Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of job opportunities in Israel, Japan and Germany

विज्ञापन
झांसी। सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश सरकार का सेवायोजन विभाग विदेशों में रोजगार के अवसर दे रहा है। इसके तहत इजराइल, जापान और जर्मनी में नर्सिंग, केयरगिवर, सहायक नर्स इत्यादि के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर होगी।

इसके बारे में पूरी जानकारी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क करके या क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।25 से 45 साल के पुरूष या महिला जिनके पास नर्सिंग डिप्लोमा हो, इस्राइल में होम बेस्ड केयरगिवर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुल 5000 हजार पद हैं। चयनित अभ्यर्थी को 1,31,818 वेतनमान मिलेगा।वहीं, 20 से 27 के महिला या पुरूष के युवा जिनके पास नर्सिंग डिप्लोमा हो वे जापान में केयरगिवर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुल 50 पद हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1,16,976 वेतनमान मिलेगा। इसी प्रकार से जर्मनी में सहायक नर्स पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकाें की आयु 24 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए कुल 250 पद है और चयनित को 2,29,925 वेतन मिलेगा। संवादव
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed