फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laddy fight his relative

दबंगों ने महिला को छेड़ा, रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 01 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Laddy fight his relative
झांसी। थाना सीपरी बाजार अंतर्गत पहूज नहर के पास दबंगों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर साथी बुलाकर रिश्तेदाराें को जमकर पीटा। इसमें दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया हैै।
विज्ञापन

पहूज नहर के पास सब्जी व फल के ठेले लगते हैं। मंगलवार सुबह इलाके के रहने वाले दबंग युवक सब्जी लेने ठेले पर पहुंचे। बताया गया है कि नशे में होने के चलते एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के रिश्तेदार के विरोध करने पर विवाद हो गया। युवकों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। इसके बाद साथियों ने पहुंचकर सभी लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सड़क से निकल रहे राहगीरों को दौड़ा दिया। सड़क पर काफी देर तक मारपीट का दौर चलता रहा। मारपीट में नवाब व वीरु घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। जबकि, अन्य साथी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed