फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lacks rupees tyers

Jhansi News: कारोबारी के गोदाम से गायब कर दिए लाखों रुपये के टायर

Fri, 03 Feb 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lacks rupees tyers
झांसी। टायर कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता के गोदाम से लाखों रुपये के बस एवं ट्रक के टायर गायब हो गए। पड़ताल करने पर चोरी का मामला उजागर हुआ। कारोबारी की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने गोदाम में काम करने वाले छह कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर रोड में महिला पालिटेक्निक के पास उनका गोदाम है। यहां ट्रक एवं बस के नए टायर मंगवाकर रखे जाते हैं। गोदाम का स्टॉक हर महीने चेक किया जाता है। जनवरी माह का स्टॉक जब चेक किया गयातब उसमें 21 टायर कम मिले। इनकी कीमत 6 लाख रुपये के करीब है। गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछताछ की गई तब उन्होंने भी इससे अनभिज्ञता जताई। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक कारोबारी की तहरीर पर गोदाम में काम करने वाले जितेंद्र अरोटे, विशाल परिहार, अखिलेश कुमार, संदीप, अमन एवं हिम्मत के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed