फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lack of oxygen destroyed hundreds of families in Jhansi...some lost husband and some father

झांसी में ऑक्सीजन की कमी ने तबाह किए सैकड़ों परिवार...किसी ने पति खोया तो किसी ने पिता

Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of oxygen destroyed hundreds of families in Jhansi...some lost husband and some father
झांसी। आठ दिन के अंदर ऑक्सीजन की कमी से अपने पति और सांस दोनों को मरते देखा है। मुझे पता है ऑक्सीजन न मिल पाने का दर्द। मेरा परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा। झांसी में ऑक्सीजन की कमी जान गंवा चुके कोरोना संक्रमितों के परिजनों के दास्तां केंद्र सरकार के ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न जाने के दावे को झूठा साबित कर रही है।
विज्ञापन

देशभर में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सियासी बवाल मचा है। इस बीच कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों को लेकर की गई अमर उजाला की पड़ताल में ऑक्सीजन को लेकर सरकारी दावे को झुठलाने हुए तथ्य सामने आए हैं। राजगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उनके पति अवनेश जैन (40) 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 16 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर लगी तो निजी अस्पताल लेकर गए। नर्सिंगहोमों ने ऑक्सीजन न होने का हवाला देते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को हसारी के श्रीनगर उनकी सांस सुधा जैन भी संक्रमित हो गईं। सांस लेने में परेशानी शुरू हुई तो उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराने के लिए गए। निजी अस्पतालों ने फिर ऑक्सीजन की कमी का हवाला देते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। तब सांस ने कहा कि घर ले चलो। एक से दूसरे अस्पताल न भटको। 24 अप्रैल को घर पर तड़पते-तपड़ते उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अवनेश की पत्नी का कहना है कि उन्होंने आठ दिन में पति और सांस दोनों को ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते देखा है। वो जानती हैं, इसकी कमी का क्या दर्द है।
विज्ञापन

केस-2
छह दिन में उठ गया माता-पिता का साया
ऑक्सीजन की कमी आईटीआई में रहने वाले शिवलाल विश्वकर्मा और उनके परिवार पर भी काफी भारी पड़ी है। छह दिनों में ही बच्चों ने माता-पिता को खो दिया। बेटी प्रियंका ने बताया कि अप्रैल में कोरोना संक्रमित होने के बाद उसने पिता शिवलाल और मां प्रेमदेवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दो-तीन दिन बाद अचानक नर्सिंगहोम के स्टाफ ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी हो गई है। कहीं और पिता को लेकर चले जाओ। इसके बाद कई नर्सिंगहोमों में गईं मगर कहीं पर बेड नहीं मिला। फिर एक दिन नर्सिंगहोम में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। चार-पांच घंटे तक पिता बिना ऑक्सीजन के रहे। अगले दिन फिर से ऑक्सीजन खत्म हो गई। 20 अप्रैल को पिता ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से तड़पकर मर गए। इसके बाद मां को भी रोक-रोककर कम फ्लो करके ऑक्सीजन मिली तो उनकी भी 26 अप्रैल को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
चार नर्सिंगहोमों में भटके, सबने कहा-ऑक्सीजन नहीं है
रक्सा के डगरवाह निवासी मुकुंद सिंह यादव (85) की भी ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से जान चली गई। उनके पोते सोनपाल ने बताया कि दादा को तेज बुखार, खांसी और जुकाम हो गया था। सांस लेने में भी तकलीफ बढ़ते तो आसपास के डॉक्टरों को दिखाया। उन्होंने नर्सिंगहोम ले जाने के लिए कहा। 29 अप्रैल को एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे और तीसरे से चौथे प्राइवेट हॉस्पिटल भागते रहे। हर जगह एक ही जवाब मिला कि हमारे पास ऑक्सीजन नहीं है। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच कर कहा कि उनकी सांसें थम चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed