{"_id":"685468a308ba39f53b062ee3","slug":"lack-of-e-buses-increased-the-problems-of-the-people-of-baruasagar-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-580643-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ई-बसों की कमी से बरुआसागर के लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ई-बसों की कमी से बरुआसागर के लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। बरुआसागर-झांसी के बीच छह ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, एक-एक कर बसों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में महज एक ई-बस ही बरुआसागर-झांसी रूट पर संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरुआसागर से झांसी के बीच दिन भर लोगों का आवागमन बना रहता है। तमाम नौकरीपेशा लोग यहां आते हैं। कारोबार के सिलसिले से भी लोगों का यहां आवागमन बना रहता है। इसके अलावा खासी संख्या में छात्र यहां कोचिंग, स्कूल पढ़ने के लिए भी आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सिर्वसेज लिमिटेड द्वारा बरुआसागर-झांसी रूट पर छह ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था, जिससे लोगों को सुविधा हो गई थी। लेकिन, आगे धीरे-धीरें बसों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में महज एक ई-बस ही चल रही है। ऐसे में लोगों को झांसी आने के लिए अपने निजी वाहन या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ी हुईं हैं।
0000
फोटो-- -19BSG_M_2_19062025_143.jpg
ई-बसों का संचालन बंद होने से आवागमन के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। संचालन फिर से शुरू किया जाना चाहिए।
- डॉ. प्रीति निगम
000
फोटो-- -19BSG_M_4_19062025_143.jpg
छह ई-बसों के संचालन से सुविधा हो गई थी। लेकिन, अब फिर से केवल एक बस ही संचालित की जा रही है। इससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
- स्नेहा राज बिरथरे, छात्रा बीयू
00
फोटो-- -19BSG_M_1_19062025_143.jpg
प्राइवेट बस हाईवे से सीधी निकल जाती हैं। ऐसे में ई-बसों के चलने से बहुत सुविधा हो गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर पुरानी स्थिति लौट आई है। जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
- संजय जैन, व्यापारी नेता
00
फोटो-- -19BSG_M_3_19062025_143.jpg
ई-बस से आवागमन सभी के लिए सुरक्षित रहता है। जनहित में पर्याप्त संख्या में ई-बसों का संचालन एक बार फिर से शुरू किया जाना चाहिए।
- आनंद सोनी, अध्यक्ष-व्यापार मंडल
विज्ञापन
बरुआसागर। बरुआसागर-झांसी के बीच छह ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, एक-एक कर बसों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में महज एक ई-बस ही बरुआसागर-झांसी रूट पर संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरुआसागर से झांसी के बीच दिन भर लोगों का आवागमन बना रहता है। तमाम नौकरीपेशा लोग यहां आते हैं। कारोबार के सिलसिले से भी लोगों का यहां आवागमन बना रहता है। इसके अलावा खासी संख्या में छात्र यहां कोचिंग, स्कूल पढ़ने के लिए भी आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सिर्वसेज लिमिटेड द्वारा बरुआसागर-झांसी रूट पर छह ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था, जिससे लोगों को सुविधा हो गई थी। लेकिन, आगे धीरे-धीरें बसों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में महज एक ई-बस ही चल रही है। ऐसे में लोगों को झांसी आने के लिए अपने निजी वाहन या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ी हुईं हैं।
विज्ञापन
0000
फोटो