{"_id":"609d3ae28ebc3e646e7f9375","slug":"lack-fungus-cases-increasing-one-more-patient-admitted-today-total-three-ongoing-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, एक और मरीज आज भर्ती, कुल तीन का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, एक और मरीज आज भर्ती, कुल तीन का चल रहा इलाज
Thu, 13 May 2021 08:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 08:12 PM IST
सार
मेडिकल कालेज के नाक, कान, गला रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस म्युकर माइकोसिस का इलाज है। लेकिन मौजूदा दौर में इसका इंजेक्शन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Black Fungus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को भी एक मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। झांसी में ब्लैक फंगस के अब तीन मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के नाक, कान, गला रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस म्युकर माइकोसिस का इलाज है। लेकिन मौजूदा दौर में इसका इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। गंभीर स्थिति में फंगस से प्रभावित अंग को काटना भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
वहीं झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर गुरुवार को 14 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि, 250 नए मरीज सामने आए। झांसी में 172 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 13 मरीज की मौत हो गई। जबकि ललितपुर में 78 लोग संक्रमित हुए और एक मौत हुई।
विज्ञापन
संक्रमण की रफ्तार मंद
बता दें कि झांसी-ललितपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद हो चली है। मंगलवार को दोनों जिलों में 296 नए मरीज सामने आए। इनमें झांसी में 216 और ललितपुर में 80 मरीज मिले जबकि, झांसी में 787 मरीजों को डिस्चार्ज किया और ललितपुर में 146 की छुट्टी हुई। इससे दोनों जनपदों के रिकवरी रेट में उछाल आया है। वहीं, झांसी में दो साल के मासूम समेत 18 संक्रमितों की मौत हो गई।