फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laboure accused beg money to contractor

मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Wed, 05 Aug 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laboure accused beg money to contractor
मजदूरों की समस्या सुनते सफाई निरिक्षक रविकांत शर्मा - फोटो : DEHAT
बबीना। छावनी परिषद बबीना के अस्थायी मजदूरों ने एक ठेकेदार पर संविदा पर रखने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए छावनी परिषद में शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन

छावनी परिषद बबीना के अस्थायी मजदूरों ने मंगलवार की शाम छावनी परिषद कार्यालय का घेराव किया। इस बीच छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के नाम दिए शिकायत पत्र में मजदूरों ने बताया कि एक ठेकेदार ने मजदूरों को संविदा पर रखने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। रिश्वत न देने पर काम से हटाने एवं काम पर न रखने की धमकी दी है। मजदूरों ने अधिकारियों से कोरोना महामारी के दौरान स्थानीय मजदूरों को काम देने की मांग की है। शिकायत करने वाले मजदूरों में बाबूलाल, रोहित, सिरोमन, अमित, अमर, सुरेंद्र, मनीष, सुनील, अभय, अच्छेलाल, राकेश, प्रमोद, कोमल, लखनलाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में छावनी परिषद बबीना के सफाई निरीक्षक रवि कांत शर्मा ने शिकायत पर मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed