फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   labour get work in mnrega scheme

मनरेगा में मिल रहा मजदूरों को रोजगार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
labour get work in mnrega scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
जिले में लॉकडाउन के दौर में मनरेगा मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया कराने  का माध्यम बनती नजर आ रही है। जिले में अब तक 45 हजार मजदूरों को काम दिया  गया है। जबकि एक दिन में मजदूरों को काम देने के मामले में गुरसराय ब्लॉक सबसे आगे है। लॉकडाउन में मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार मनरेगा कार्यों पर जोर दे  रही है। जिले की 496 में से 445 ग्राम पंचायतों में जल संवर्धन, तालाब  गहरीकरण, कुओं की खुदाई समेत तमाम काम शुरू हो गए हैं। जिसमें अब तक 45  हजार मजदूरों को रोजगार मिल चुका है। इसके साथ ही गुरसराय ब्लॉक में 8544  मजदूरों को काम दिया गया है। यहां मजदूरों को लगातार मनरेगा से जोड़ने की  कवायद की जा रही है। जबकि बंगरा में 7961, बबीना में 3926, चिरगांव में  6064, मऊरानीपुर में 4855, मोंठ में 5895, बामौर में 5478 मजदूरों को काम  मिला है। काम देने के मामले में सबसे पीछे जिले का बंगरा ब्लॉक है। यहां अब  तक 2582 मजदूरों को ही काम मिल सका है। इसे लेकर अधिकारी लगातार प्रयास कर  रहे हैं। डीसी मनरेगा रामौतार सिंह बताते हैं कि मनरेगा से मजदूरों को  जोड़ने के लिए लगातार काम चल रहे हैं। इसमें प्रवासी मजदूरों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed