फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laborer dies under suspicious circumstances, body found on the roadside

Jhansi News: मजदूर की संदिग्धावस्था में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances, body found on the roadside
सड़क किनारे मृत पड़ा मुन्ना पाल - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शुक्रवार की सुबह गुरसराय मार्ग पर कोटरा नहर के आगे अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोटरा निवासी संजय पाल ने बताया कि उसके चाचा मुन्ना पाल (55) बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे साइकिल से मऊरानीपुर मजदूरी करने के लिए गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की। मऊरानीपुर पहुंच कर अस्पताल में जानकारी ली। लेकिन, उनका कहीं पता नहीं चल सका। रात दो बजे तक तलाश करने के बाद सभी लोग घर चले आए। शुक्रवार को सुबह सुहागपुर गांव के कुछ लोग घूमने के लिए निकले तो उन्हें कोटरा नहर के आगे शव पड़ा मिला। पास में साइकिल पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भतीजे संजय पाल ने बताया कि चाचा के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। घर वह नहर के रास्ते आते थे। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed