फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kv and spi win matches

केंद्रीय विद्यालय-तीन और एसपीआई ने जीते मुकाबले

Sun, 25 Aug 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kv and spi win matches
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शनिवार से शुरू हुई जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। प्रथम मुकाबले में एसपीआई की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी तो दूसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय-3 ने एलेन हाउस को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच एसपीआई इंटर कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एसपीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 158 रन बनाए। अमितेश शुक्ला ने सर्वाधिक 59 रन व पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने 30 रन बनाए। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से ज्ञान व सुधीर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम 11 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक स्कोर नहीं बना सका।
विज्ञापन

दूसरा मैच एलेन हाउस पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन के बीच खेला गया, इसमें एलेन हाउस की टीम 12 ओवरों में 52 रन बनाकर आउट हो गई। केंद्रीय विद्यालय-3 टीम की तरफ से सूर्यांश व मेघराज ने तीन-तीन विकेट, ध्रुव और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केंद्रीय विद्यालय-3 की टीम ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट गवाए जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर रामतीर्थ सिंघल ने किया। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सुब्रत दुबे, अशोक सिंह, मो. हसरत, दिनेश कुमार रजक, योगेश वर्मा, अंकुर राणा, सत्य प्रकाश सिंह, यादवेंद्र, देवी प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed