फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kushinagar Express engine dumped

इंजन ने कुशीनगर एक्सप्रेस का साथ छोड़ा

Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Express engine dumped
train, jhansi news - फोटो : demo
बुधवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक (मुंबई) जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से इंजन बोगियों से अलग हो गया। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इससे कोई हादसा नहीं हो सका। ट्रेन 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही, इस कारण यात्रियों ने हंगामा भी किया। ट्रेन पहले ही 32 घंटे की देरी से झांसी पहुंची थी।
विज्ञापन


कानपुर के गंगाघाट पर चल रहे ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। इससे ट्रेन का समय पालन बिगड़ा चल रहा है। बुधवार को मंगलवार को कुशीनगर एक्सप्रेस 32 घंटे देरी से दिन में 3.24 बजे झांसी स्टेशन पर आई। तकनीकी कारणों से यह ट्रेन 4.40 बजे रवाना हो सकी। यह ट्रेन जब धीमी गति से बी केबिन के पास से गुजर रही थी, तभी कपलिंग टूटने से इंजन आगे निकल गया और बोगियां पीछे रह गईं। झटका लगते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया। गनीमत रही कि ट्रेन स्पीड में नहीं थी, नहीं तो वह पटरी से भी उतर सकती थी। ट्रेन के इंजन से अलग होने का पता लगने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सीएंडडब्लू कर्मचारी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गए। बाद में कर्मचारियों की मदद से इंजन को पीछे लाकर दुबारा बोगियों से जोड़ा गया। घटना के कारण ट्रेन 45 मिनट तक और लेट हो गई।  
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कपलिंग टूटने से इंजन गाड़ी से अलग हो गया। गड़बड़ी को ठीक कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed