फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   krishna bhakti ganga seen in police line

पुलिस लाइन में बही श्रीकृष्ण भक्ति की गंगा

Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
krishna bhakti ganga seen in police line
पुलिस लाइन में बही श्रीकृष्ण भक्ति की गंगा
विज्ञापन

झांसी। जिले के साथ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन के मंदिर में में भव्य सजावट की गई, साथ ही जेल की झांकी भी सर्जाई गई। यहां कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

मंदिर में राधा कृष्ण के प्रसंग से जुड़ी झांकी देख लोग भाव विभोर हो उठे। कलाकारों द्वारा तैयार की गई भावपूर्ण कलाकृतियाें ने सभी का मनमोह लिया। इस दौरान श्रीराम चरित मानस का पाठ भी हुआ। कीर्तन भजन में दर्शक झूम उठे। अधिकारियों व पुलिस के जवानों के साथ लोगों ने जोश के साथ आरती में भाग लिया। यहां पर विधि विधानपूर्वक पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद प्रसाद बांटा गया। वहीं, कानपुर से आए कलाकारों ने एक से प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एडीजी प्रेमप्रकाश, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed