फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   KKpuri colony road not made after seven year

केके पुरी कॉलोनी में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क सात माह बाद भी नहीं बनी

Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
KKpuri colony road not made after seven year
झांसी। महानगर के केके पुरी कॉलोनी स्थित गजानन पार्क से सूर्यपुरम कॉलोनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को जल संस्थान द्वारा पानी की पाइपलाइन के लिए खोद दिया गया था। लेकिन लगभग सात माह बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नही कराया गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतोें के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई है। जिसका खमियाजा स्थानीय नागरिकों के अलावा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की पाइपलाइन को डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। पाइपलाइन तो डाल दी गई है। लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नही कराया गया है।
सतेंद्र खरे, स्थानीय नागरिक
मुख्य सड़क को जगह-जगह से खोद दिया गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मीरा अनुरागी, स्थानीय नागरिक
पानी की पाइपलाइन तो डाल दी है लेकिन सात माह गुजरने के बाद भी सड़क का निर्माण नही कराया गया है। जिसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर्षिता अग्रवाल, स्थानीय नागरिक
एक तो काफी दिन तक पानी की पाइपलाइन को डालने का कार्य होता रहा था। वहीं अभी तक सड़क का भी निर्माण नही कराया गया है।
सुनीता शर्मा, स्थानीय नागरिक
सड़क पर से गुजरना तो लोगों के लिए एक चुनौती सा हो गया है। कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। लेकिन सड़क का निर्माण अब तक नही कराया गया है।
सुशीला देवी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed