फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy with molestation, girl hanged herself, dead body found hanging on tree

Jhansi Suicide: छेड़खानी से दुखी किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव

Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

थाना रक्सा क्षेत्र निवासी एक किसान की पंद्रह साल की पुत्री से गांव का एक युवक छेड़खानी करता था। कुछ दिनों पहले इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हो चुका है। बुधवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। किशोरी के परिजनों का आरोप है इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
Unhappy with molestation, girl hanged herself, dead body found hanging on tree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में छेड़खानी से दुखी एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है जबकि परिवार वाले गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


थाना रक्सा क्षेत्र निवासी एक किसान की पंद्रह साल की पुत्री से गांव का एक युवक छेड़खानी करता था। कुछ दिनों पहले इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हो चुका है। बुधवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। किशोरी के परिजनों का आरोप है इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर किशोरी परिजनों के संग खेत में काम करने गई थी। परिवार के लोग वापस लौट आए लेकिन, किशोरी घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया तब उसकी बड़ी बहन ने किशोरी का शव टुपट्टे से पेड़ पर लटका देखा। यह देखकर वह चीख उठी। परिवार के दूसरे सदस्य भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है युवक ने हत्या के बाद किशोरी के शव को पेड़ से टांग दिया हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिवार के लोग युवक की शिकायत लेकर थाने नहीं आए। किशोरी की मौत के बाद अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed