फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kishan samman nidhi

पोर्टल पर अपलोड होंगे पौने तीन लाख किसानों के अभिलेख

Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
kishan samman nidhi
झांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिले के करीब पौने तीन लाख किसानों के भूलेख अब सम्मान निधि के पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, इसके आधार पर कृषि विभाग की अन्य योजनाएं भी संचालित की जाएंगी। जिसका लाभ पात्र किसानों को मिलेगा। शासन से निर्देश मिलते ही कृषि विभाग ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस काम में राजस्वकर्मी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के पौने तीन लाख किसानों के खातों में हर साल छह हजार रुपये तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। इसके लिए पीएफएमएस पोर्टल पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसमें निरंतर सुधार किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसे लेकर अब किसानों के भूलेख पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक कार्यालय द्वारा ग्राम सभा क्षेत्रवार सभी लाभार्थी किसानों का विवरण दर्ज कर तहसील क र्मियों को सौंपा गया है। इसके बाद भूलेख राजस्व पोर्टल पर दर्ज हो जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। कृषि विभाग व तहसील प्रशासन ने मिलकर डाटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिया है। उधर, उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि शासन का आदेश मिलते ही तैयारी शुरू कर दी गई थी, तय समय में पूरा डाटा अपलोड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed