फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kirtan Darbar organized in Gurdwaras, Sangat enjoyed

Jhansi News: गुरुद्वारों में सजा कीर्तन दरबार, संगत हुई निहाल

Thu, 18 Jan 2024 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized in Gurdwaras, Sangat enjoyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बुधवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका और देश की खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार में स्त्री सत्संग एवं स्थानीय जत्थों द्वारा कीर्तन किया गया। अमृतसर से आए भाई गुरजिंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब जी ने कीर्तन किया। ज्ञानी महेंद्र सिंह ने कथा प्रवचन किया। गुरु का अटूट लंगर हुआ। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी पूनम शर्मा, प्रधान दिलबाग सिंह भुसारी, राजपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह भामरा, गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, डाॅ. रंजीत सिंह भुसारी, प्रतिपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जगजीत सिंह चावला, आईपी सिंह मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गुरु सिंह सभा झोकनबाग में बच्चों द्वारा गुरमत ज्ञान की प्रस्तुति दी गई। स्त्री सत्संग सभा द्वारा कीर्तन किया गया। वीर अजीत सिंह व भाई बलवीर सिंह ने कीर्तन किया। शाम को कीर्तन दीवान सजाया गया और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर परमजीत सिंह मन्नी, लविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, अमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, जीएस सलूजा, राजेंद्र सिंह चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा में स्त्री सत्संग ने कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह भोगल व गगनदीप सिंह ने कीर्तन किया। शाम को बच्चों ने कविताएं पढ़ीं और कीर्तन किया। प्रधान इंद्रजीत सिंह खनूजा ने बच्चों को उपहार दिए। इस अवसर पर मंगल सिंह सलूजा, हरवंश सिंह, इकबाल सिंह खनूजा, भूपेंद्र सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह खनूजा, अमनजीत सिंह मौजूद रहे। गुरुद्वारा रामगढि़या हीरापुरा नगरा में स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन किया गया। ज्ञानी अमनदीप सिंह व ज्ञानी गगनदीप सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी हरविंदर सिंह भोगल ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। इस अवसर पर प्रधान गुरचरण सिंह बेदी, चरनवीर सिंह, जगजीत सिंह, कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह, सचिव तेजिंदर सिंह, बलराम नागपाल, हरदीप सिंह, इंदरजीत सिंह मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली, जनरल सेक्रेटरी बलराम सिंह, इंद्रपाल सिंह खनूजा, हरविंदर सिंह, बॉबी भुसारी, संतोष छाबड़ा, कृष्णपाल सिंह, अमन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed