{"_id":"5bccc855bdec22693d120b56","slug":"killed-husband-and-body-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
jhansi
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
hanging murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रक्सा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रस्सी के सहारे फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना रक्सा के गांव ढ़िकोली निवासी छोटेलाल (30) दशहरे की दोपहर घर से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह राजघाट नहर के पास ग्रामीण ने झाड़ियों में पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त छोटेलाल के रूप में करते हुए पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि पत्नी के बाजना गांव में रहने वाले केशव से संबंध हैं। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने वंदना को गिरफ्तार कर लिया है।