फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kids enjoing watter voting

वाटर वोटिंग व झूलों का ले रहे हैं बच्चे जमकर मजा

Fri, 07 Jun 2019 01:35 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
kids enjoing watter voting
amar ujala shopping festival - फोटो : amarujala
झांसी। किले की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को बच्चों ने वाटर वोटिंग का जमकर लुत्फ उठाया और पानी की लहरों से अठखेलियां खेलीं। इसके अलावा आसमानी लालटेन झूले में बैठकर धड़कते दिल के साथ हवा से बातें कीं। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने फेस्टिवल में बृहस्पतिवार की आकर्षक शाम का शुभारंभ किया। इसके बाद संपूर्ण फेस्टिवल का भ्रमण कर उसका आनंद उठाया।
विज्ञापन

फेस्टिवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन के साधन हैं। शाम होते ही लोग परिवार सहित  ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का लुत्फ लेने को उमड़ पडे़। बच्चों ने आसमानी लालटेन झूला, ड्रेगन झूला, ब्रेक डांस झूला और मोटू पतलू झूला पर बैठकर उसका मजा उठाया। इसके साथ ही एयर इंडियन झूला पर भी बैठकर हवा से बातें की। गर्मियों में बच्चे पानी का आनंद लें, इसके लिए कृत्रिम लघु तालाब बनाया गया, जिसमें बच्चों ने वाटर वोटिंग की और पानी से अठखेलियां खेलीं।
विज्ञापन

झूला वालों के अनुसार बच्चों के लिए यह काफी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 30 से 50 रुपये के बीच में टिकट लिया जा रहा है। वहीं महिलाओं ने ग्राउंड में लगे स्टालों पर घर के लिए उपयोगी वस्तुओं चादरें, खट्टे मीठे आचार खरीदे और देशी विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखा। इनमें चूरमा का लड्डू और मसाला डोसा काफी पसंद  रहा। इसके अलावा गिफ्ट स्टालों पर भी लड़कियों व महिलाओं की खासी भीड़ रही है। फेस्टिवल में शाम को हुए कार्यक्रम अवसर पर संजीव साहू, अंकित अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, अखिलेश चंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, गणेश राम, रजनीश मलिक, समीर श्रीवास्तव, राजेंद्र गौड़, आशीष तिवारी, विवेक पाठक, सईद मंसूरी, अखिलेश प्रताप सिंह, अंकित, रुद्र प्रताप, सुशील माहेश्वरी, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed