फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kid ded in road accident

जेसीबी मशीन की चपेट में आकर बच्चे की मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
kid ded in road accident
झांसी। बुधवार को थाना बबीना क्षेत्र स्थित एक इलाके में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा ललितपुर जिला निवासी अपने मजदूर माता-पिता के साथ आया था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कंपनी के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कंपनी तीन लाख लाख रुपये मुआवजा देने को तैयार हो गई।
विज्ञापन

ललितपुर जिले के थाना बार अंतर्गत देवरान गांव निवासी चिमनलाल व उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों से वे थाना बबीना स्थित आर्मी क्षेत्र में चल रहे काम में मजदूरी कर रहे हैं। बुधवार को दोनों पति - पत्नी अपने पुत्र जीतू (3) के साथ मजदूरी करने मौके पर पहुंचे। वहां पर मजदूरों के साथ मशीन से भी काम चल रहा है। दोनों काम में जुट गए, तभी उनका पुत्र जीतू खेल में लग गया। वह खेलते - खेलते कुछ दूरी पर निकल गया। जहां अचानक सामने से आ रही जेसीबी की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। बच्चे का खून से लथपथ शव देखकर माता - पिता घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लिया। बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिकारियों ने पहुंचकर माता - पिता से वार्ता, जहां दोनों के बीच समझौैता हो गया। कंपनी बतौर तीन लाख रुपये मुआवजा देने को भी तैयार हो गई। बबीना थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि कानपुर के महाराजपुर निवासी चालक प्रेम पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों कोे क्लेम का लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed