फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khanan mafiya

खनन के खलनायकों पर नहीं चल रहा एक्शन का सोंटा

Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
khanan mafiya
झांसी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में 17 खनन माफिया चिह्नित किए गए थे। तब इनके खिलाफ कार्रवाई के बड़े - बड़े दावे किए गए थे, जिससे जिले में अवैध खनन थमने की उम्मीद जताई जाने लगी थी। लेकिन, खनन माफियाओं की सूची फाइलों में ही कैद होकर रह गई। बुलंद हौसलों के साथ वे अपने कारोबार को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। स्थिति ये है कि अब उनका रवैया पुलिस पर भी हमलावर है।
विज्ञापन

29 सितंबर को हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दी थी। इस घटना की पृष्ठभूमि में अवैध खनन सामने आया था। जबकि, बीते रोज थाना मऊरानीपुर इलाके के रानीपुर में खनन माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें एक दरोगा व चार सिपाही घायल हो गए थे। ये घटनाएं जिले में बेकाबू हो चुके अवैध खनन को दर्शाने के लिए काफी हैं। खनन माफिया नदियों का सीना चीरकर धड़ल्ले से अवैध खनन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद अवैध खनन पर अंकुश के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बालू का बड़े पैमाने पर खनन करने वाले सत्रह माफिया चिह्नित किए गए थे। अफसरों की ओर से अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के दावे किए जा रहे थे, शुरुआत में इस सख्ती का असर भी देखने को मिला। लेकिन, बाद के दिनों में अवैध खनन के कार्य की गाड़ी फिर अपनी रफ्तार पर चल पड़ी। इसमें कई नये - नये लोग भी उतर आए। किसी ने सत्ता का संरक्षण पाया, तो कोई अपने बाहुबल से काले कारोबार को अंजाम देता रहा। मोटे मुनाफे के इस कारोबार में काले धन का भी खूब बंदरबांट हुआ। इन सारी बातों के बीच खनन माफियाओं के नाम फाइलों में कैद होकर रह गए और कारोबार बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन पर पुलिस का रुख सख्त है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वे बौखलाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि उन्होंने पुलिस पर हमला करने जैसी घटना को अंजाम दिया। जिले के किसी भी थाने में किसी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
- डा. ओपी सिंह, एसएसपी
जिले में केवल दो घाट एरच व देवरी चल रहे हैं। बाकी घाटों के पैसा न जमा करने की वजह से पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं। बीस घाटों के खनन पट्टे दिए जाने हैं। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध खनन नहीं हो रहा है। सिर्फ देवरी और एरच घाट से ही बालू निकाली जा रही है।
- मो. महबूब, जिला खान अधिकारी
.
पुलिस पर बोलेरो चढ़ाने के आरोपी खनन माफिया को भेजा जेल
झांसी। मऊरानीपुर के अंतर्गत रानीपुर इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी खनन माफिया मुकेश को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में छापामार कार्रवाई की। एक भी अवैध कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

शुक्रवार दोपहर धसारी गांव के पास अवैध खनन को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बोलेरो चढ़ा दी गई थी। इस घटना में रानीपुर चौकी इंचार्ज अभिनेंद्र सिंह, सिपाही ज्ञानचंद, भरत, अनूूप व रामदत्त घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने भागते समय खनन माफिया मुकेश राय को पकड़ा था। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed