फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khajuraho Intercity becomes the highest earning train, leaving behind premium trains.

Jhansi News: प्रीमियम ट्रेनों को पीछे छोड़ सर्वाधिक कमाई वाली ट्रेन बनी खजुराहो इंटरसिटी

Sun, 18 Jan 2026 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Khajuraho Intercity becomes the highest earning train, leaving behind premium trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रीमियम ट्रेनों को पीछे छोड़कर झांसी मंडल की खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी वर्ष 2025 की सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेन बन गई है। खजुराहो इंटरसिटी ने सालभर में 6,26,086 आरक्षित टिकटों के जरिए 39,91,42,278 रुपये की कमाई कर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज व आगरा मंडल की गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि कमाई करने वाली टॉप फाइव में खजुराहो वंदेभारत दूसरे व ग्वालियर-बरौनी मेल तीसरे स्थान पर रही।

झांसी रेल मंडल से अधिकांश ट्रेनों का संचालन हो रहा है। झांसी रेल मंडल ने सर्वाधिक कमाई करने वाली टॉप फाइव ट्रेनों की सूची तैयार की है। इसमें खजुराहाे से चलकर उदयपुर जाने वाली इंटरसिटी को सर्वाधिक कमाई वाली ट्रेनों की सूची में पहला स्थान मिला है। जबकि प्रीमियम गाड़ी वंदेभारत दूसरी व देश की सेमी फास्ट ट्रेन में शामिल गतिमान सूची में चौथे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर ग्वालियर-बरौनी मेल को जगह मिली है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो इंटरसिटी ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज व आगरा मंडल की गाड़ियों को कमाई में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन



झांसी मंडल की कमाई करने वाली टॉप फाइव ट्रेनों की सूची
गाड़ी नंबर ट्रेन का नाम कहां से कहां जाती है यात्रियों की संख्या कमाई
19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी खजुराहो से उदयपुर 636086 399142278
22469 वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो से निजामुद्दीन 279508 285208270
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर से बरौनी 495343 258413411
12049 गतिमान एक्सप्रेस झांसी से निजामुद्दीन 247522 227837518
22547 साबरमती सुपरफास्ट ग्वालियर से साबरमती 250765 220786870
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed