फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khadi and village industries exhibition inaugurated

Jhansi News: खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ

Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Khadi and village industries exhibition inaugurated
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय प्रदर्शनी में प्रतापगढ़, इटावा, पश्चिम बंगाल, बिहार, कानपुर, बनारस, सहारनपुर एवं भदोही के बने उत्पादों को बिक्री की जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम एवं शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी द्वारा शुभारंभ कर विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह प्रदर्शनी वरदान के समान है। इस प्रदर्शनी में खादी के उत्पादों के अलावा अन्य उद्योगों के अन्य उत्पाद भी बिक्री के लिए लगाए गए हैं। जो सामान्य रूप से सुलभ नहीं होते हैं। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिसमें खादी के वस्त्र विशेष छूट पर विक्रय किए जायेंगे। प्रदर्शनी में दरी, कालीन, गददे, सलवार शूट, जूते चप्पल, अचार, मुरब्बा, आयुर्वेदिक औषधि, जडी-बूटी, ग्रामोद्योगीय सामान विक्रय होगा। इस अवसर पर उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed